Wednesday, October 21st, 2026

देर रात तक जयपुर मेयर ने ली मीटिंग, सुबह बेटे को दिया जन्म

 जयपुर  
कहते हैं कर्म ही असली पूजा है। इसका उदाहरण अब पेश किया है जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) की माहपौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने, जिन्होंने बीते बुधवार देर रात तक काम किया और गुरुवार सुबह उनकी डिलीवरी हुई। सौम्या गुर्जर ने बेटे को जन्म दिया। सौम्या गुर्जर ने अपने ट्विटर हैंडल से खुद इसकी जानकारी दी है। अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं।

सौम्या गुर्जर ने देर रात तक निगम दफ्तर में बैठक की, इसके बाद रात 12 बजकर 30 मिनट पर उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वह अस्पताल में भर्ती हुईं। सुबह सवा पांच बजे के करीब उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

दरअसल, सौम्या ने 11 फरवरी को ट्वीट किया, 'कर्म ही पूजा है! देर रात तक निगम ऑफिस में मीटिंग ली, प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रात साढ़े 12 बजे कुकुन अस्पताल में भर्ती हुई और सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर परमपिता परमेश्वर की कृपा से पुत्र को जन्म दिया। मैं और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।'
 
देर रात तक निगम ऑफिस में मीटिंग ली, प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रात्रि 12:30 बजे कुकुन हॉस्पिटल में भर्ती हुई और सुबह 5.14 पर परमपिता परमेश्वर की कृपा से पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर सौम्या को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। उनका ट्वीट वायरल हो गया है।

 

#जयपुर मेयर

Source : Agency

पाठको की राय